दा इन्डिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने मिशिगन के सशस्त्र प्रदर्शनकारियों के हक़ में बयान देकर राज्य के गर्वनर को लॉकडाउन के संबंधित कड़ी कार्यवाही पर नर्मनी का सुझाव दे दिया।
डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि मिशिगन के गवर्नर को ग़ुस्सा कम करने के लिए थोड़ी गुंजाइश निकालनी चाहिए।
उन्होंने नये हथियारों से लैस सशस्त्र प्रदर्शनकारियों के बारे में कहा कि वह अच्छे लोग हैं लेकिन थोड़े ग़ुस्से में हैं, वह सुरक्षा के साथ अपना जीवन वापस चाहते हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति ने गवर्नर को संबोधित करते हुए कहा कि उसने बात करें और बीच का कोई रास्ता निकालें।
ज्ञात रहे कि मिशिगन कैपिटल बिल्डिंग के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हुए जिन्होंने घरों में रहने वाले सरकारी आदेशों के विरुद्ध नारेबाज़ी की थी। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनकारियों में अनेक ऐसे सशस्त्र लोग भी शामिल थे जिन्होंने आधुनिक हथियार उठा रखे थे।