2 मई 2020 - 17:10
क्या दुनिया कोरोना से जंग जीत रही है, रेमडेसिवियर के चमत्कारिक परिणाम सामने आने लगे

कोरोना वायरस से मुक़ाबले में दुनिया को बड़ी राहत मिलने की सूचना है।

सूत्रों का कहना है कि एंटी वायरल दवा रेमडेसिवियर के जो परिणाम सामने आए हैं उससे दुनिया के लिए राहत की ख़बर है।

कोविड-19 के इलाज के लिए लगातार चिकित्सकीय परीक्षण हो रहे हैं और इस बीच रेमडेसिवियर के क्लिनिकल ट्रायल के तीसरे फेज़ में सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद दुनिया ने कुछ राहत की सांस ली है।

कोरोना वायरस के मरीजों में रेमडेसिवियर के इस्तेमाल से तेज़ी से रिकवरी देखने को मिल रही है।

मडेसिवियर के क्लिनिकल ट्रायल के अनुसार इस दवा ने रोगियों के सुधार समय को 5 दिन कम कर दिया है। अमरीका में कोविड-19 के लिए इस दवा का ट्रायल जीलेड नाम की कंपनी कर रही है।

ज्ञात रहे कि रेमडेसिवियर एक एंटी वायरल दवा है जिसे इबोला के इलाज के लिए बनाया गया था।