30 अप्रैल 2020 - 11:30
डॉक्टरों ने बताया इस साल रोज़ा रखने वालों को सहरी में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पकवान खाने चाहिए, डॉक्टरों की नज़र में ये चीज़ें हैं

कोरोना वायरस के इन्फ़ेक्शन के बीच जो लोग रोज़ा रख रहे हैं उनके लिए डॉक्टरों की सलाह यह है कि वे सहरी में ऐसी चीज़ें खाएं जिससे उनके शरीर में बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता या इम्युनिटी मज़बूत बनी रहे।

कोरोना वायरस के मद्देनज़र सहरी की अहमियत बहुत ज़्यादा हो जाती है क्योंकि भूख और प्यास बर्दाश्त करने के साथ साथ ख़ुद को इस वायरस के इन्फ़ेक्शन से बचाना भी ज़रूरी है, जिसके लिए जिस्म की इम्यूनिटी मज़बूत होना चाहिए।

कोरोना वायरस के इन्फ़ेक्शन के दौरान रोज़ा रखने वालों को चाहिए वे ऐसी चीज़ खाएं जिससे दिन भर शारीरिक ताक़त बनी रहने के साथ साथ जिस्म की इम्युनिटी को मज़बूत बनाने में भी मदद मिले।

 

सहरी में क्या खाएं?

 

अगर अपने जिस्म की इम्युनिटी को मज़बूत बनाना चाहते हैं तो प्रोटीन से भरा खाना जैसे अंडे और चिकन खाएं। अंडे और चिकन जिस्म की इम्युनिटी को मज़बूत करने के साथ ही रोज़ा रखने वाले को शारीरिक ताक़त भी देते हैं।

इसी तरह चाय पीने की आदत है तो दूध की चाय की जगह बिना दूध की चाय पीएं। वैसे ग्रीन टी इन दोनों से बेहतर चाय है। ग्रीन टी से जिस्म की इम्युनिटी बढ़ती है।

सहरी में खाने वाले पकवान में लहसुन और अदरक का इस्तेमाल ज़्यादा करना चाहिए। अदरक और लहसुन बदन की इम्युनिटी को मज़बूत बनाते हैं।

इसी तरह फलों में विटामिन सी वाले फल खाने चाहिए। खट्टे फल भी बदन की इम्युनिटी बढ़ाते हैं। पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी इम्युनिटी मज़बूत होती है।

क्या नहीं खाना चाहिए

 

सहर में ऐसे पकवान से बचें जिसमें मिर्च-मसाले हों। इनके खाने से सीने में जलन या अमाशय में तेज़ाबियत का ख़तरा बढ़ जाता है।

इसी तरह जंक और प्रॉसेस्ड फ़ूड से बचना चाहिए क्योंकि इससे मेटबोलिज़्म सुस्त होता और इम्युनिटी व्यवस्था प्रभावित होती है।

इसी तरह ज़्यादा नमकीन पहवान से बचना चाहए, क्योंकि इससे जिस्म में पानी की कमी का ख़तरा बना रहता है।

इसी तरह ज़्यादा मीठी चीज़ खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि ये बहुत तेज़ी हज़्म होती हैं, जिससे कुछ घंटे के बाद ही भूख लगने लगती है।

तली हुयी खाने की चीज़ें नुक़सानदेह होती हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल भी कम से कम करना चाहिए।