24 अप्रैल 2020 - 13:39
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी ईरान बहुत सशक्त है, डब्लूएचओ भी इससे सहमत

स्वास्थ्यमंत्री ने बताया है कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ईरान का लोहा, डब्लूएचओ भी मान चुका है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री सईद नकमी ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्लूएचओ पहले ही यह बात स्वीकार कर चुका है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ईरान बहुत आगे है।  उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ईरान की स्वास्थ्य व्यवस्था बेमिसाल है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि देश के पास पोलियो, खसरा मलेरिया और टेटनिस जैसी बीमारियों को समाप्त करने के बारे में अच्छे अनुभव हैं।

सईद नमकी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले की स्वास्थ्य के क्षेत्र में ईरान की क्षमताओं को स्वीकार कर चुका है।  उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस या कोविड-19 के संदर्भ में इस अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के साथ ईरान के निकटतम संबन्ध हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अबतक 88 हज़ार 194 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।  संक्रमितों में से 66 हज़ार 596 का उपचार किया जा चुका है।  कोरोना वायरस से अबतक ईरान में मरने वालों की कुल संख्या 5481 हो चुकी है।  ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान 93 कोरोना के मरीज़ों की मौत हो गई।