19 अप्रैल 2020 - 13:43
ईरान में कोरोना वायरस की पहचान की नई शैली शुरु, शरीफ़ विश्वविद्यालय ने फिर कमाल कर दिया

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि आंकड़ों से पता चलता है कि ईरान कोरोना पर नियंत्रण पाने के चरण के निकट पहुंच गया है जबकि दूसरील ओर ईरान में कोरोना वायरस के मरीज़ों के उपचार के लिए परीक्षण के आधारों पर आधुनिक एंटीबॉडी की तैयारी और परीक्षिण के आधार पर इसके प्रयोग की घोषणा की गयी है।

राष्ट्रीय कोरोना निरोधक कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि देश में कोरोना स्क्रिनिंग के नये चरण को शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना स्क्रिनिंग के नये चरण में ऐसे लोगों के टेस्ट किए जाएंगे जो इन लोगों के साथ संपर्क में रहे जिनके कोरोना टेस्ट पाज़िटिव आए हैं।

बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों में कोरोना की स्थिति और आंकड़ों के बारे में पेश की जाने वाली रिपोर्टों का भी जाएज़ा लिया गया ।

इस अवसर पर ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि देश कोरोना पर नियंत्रण पाने के चरण के निकट पहुंच गया है।

डाक्टर हसन रूहानी ने शरीफ़ विश्व विद्यालय द्वारा तैयार किए गये कोरोना एपलीकेशन के बारे में कहा कि इस एप द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गये डाटा की मदद से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि कोरोना के लेहाज़ से कौन व्यक्ति रेड है और कौन यलो है और उनकी रक्षा आवश्यक है।