अब शायद वह ख़ुद भी चौंक गए होंगे कि वह जो सोच रहे थे सही साबित हो गया है।
बिलगेट्सः मुझे अच्छी आशा नहीं है
माइक्रोसाफ़्ट के संस्थापक बिल गेट्स शायद सबसे नए आदमी हैं जिन्होंने इस प्रकार की भविष्यवाणी की है। बिलगेट्स ने 2015 में कहा था कि दुनिया में दस साल के भीतर स्पैनिश इनफ़्लुएंज़ा जैसी महामारी फैल सकती है जो 1918 में आई थी इसलिए सरकारों को चाहिए कि इसके लिए तैयार हो जाएं।
बिल गेट्स ने यह बात कैनेडा के वैंकुवर शहर में एक कार्यक्रम में कही थी। उस समय वह पश्चिमी अफ़्रीक़ा में इबोला वायरस के प्रसार के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इबोला ने बड़ा भयानक रूप ले लिया जबकि इसके बाद वाली महामारी और भी भयानक होगी और दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है। हो सकता है कि इन्फ़्लुएंज़ा फैले और 1 करोड़ लोगों की जान ले ले।
वर्ष 2018 में भी बिल गेट्स ने मैसाचूसेट्स में एक भाषण में कहा कि मैं अपने स्वभाव के विपरीत अब बिल्कुल आशावान नहीं हूं क्योंकि दुनिया उससे सबक़ नहीं ले रही है जो उसके इतिहास में घट चुका है।
बिलगेट्स के अलावा भी कई लोगों ने इस प्रकार की भविष्यवाणी की थी।
वुहान-400
डीन रे कोन्ट्ज़ अमेरिकन लेखक हैं उन्होंने अपनी किताब द आईज़ आफ़ डार्कनेस में कोरोना वायरस फैलने की भविष्यवाणी की और उसे वुहान-400 का नाम दिया था। वुहान चीन का वही शहर है जहां से कोरोना वायरस फैला है।
कोन्टेजन फ़िल्म 2011 में रिलीज़ हुई। इस बीमारी ने एमईवी-1 नाम के वायरस की बात की जो अंतर्राष्ट्रीय महामारी में बदल जाती है। फ़िल्म में दिखाया गया कि यह वायरस चमगादड़ से सूअर में ट्रास्मिट हुआ और फिर उससे इंसान तक पहुंच गया।
सोलहवीं शताब्दी की भविष्यवाणी
नोस्त्रादामोस फ़्रांस के 16वीं शताब्दी के महशूर चिकित्सक और रसायनशास्त्री थे मगर उन्हें ज़्यादा ख्याति उनकी भविष्यवाणियों के कारण मिली उन्होंने सन 3739 ईसवी तक होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की है।
नोस्त्रादामोस ने अपनी किताब भविष्यवाणियां में दूसरे विश्व युद्ध की बात की है, कम्युनिज़्म के अंत की बात लिखी है, अमरीकी राष्ट्रपति जान कैनेडी की हत्या की भविष्यवाणी की है और हिटलर के माध्यम से नाज़ीवाद का सूरज चढ़ने की बात लिखी है।
नोस्त्रादामोस ने अपनी किताब में जो 1555 में पहली बार प्रकाशित हुई उन मौत की नौकाओं की बात लिखी है जो इटली की नदी के तट पर ठहरेंगी जिसमें महामारियां भरी होंगी और जो ख़ून में डूबी होंगी। बीमारी यहीं पर नहीं ठहरेगी बल्कि पूरे पश्चिम में यूरोप, आस्ट्रेलिया और अमेरिका में फैल जाएगी। बीमारी इतनी भयानक होगी कि पूरी दुनिया एक जेल बनकर रह जाएगी।
बहुत से लोग अब यह कह रहे हैं कि नोस्त्रादामोस की यह भविष्यवाणी कोरोना वायरस के बारे में है जिसने पूरी दुनिया को लाक डाउन करवा दिया।
स्रोतः अलजज़ीरा डाट नेट