इराक़ में ईरान का समर्थक गुट कहे जाने वाले हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी के बारे में जानकारी पर इनाम की घोषणा के बाद अब अमरीका ने कहा है कि अगर कोई यमन में ईरान के क्रांति सरंक्षक बल आईआरजीसी की कथित गतिविधियों के बारे में जानकारी देगा तो उसे डेढ़ करोड़ डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
यमन में अमरीकी दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा है कि जिन लोगों के पास यमन में आईआरजीसी की गतिविधियों की जानकारी हैं उन्हें 15 मिलयन डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
यमन में अमरीकी दूतावास ने कहा है कि " न्याय के लिए इनाम" कार्यक्रम के तहत जो लोग यमन में आईआरजीसी के नेटवर्क के बारे में सूचनाएं देंगे उन्हें डेढ़ करोड़ डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
अमरीकी दूतावास ने अपने इस कार्यक्रम का पूरा ब्योरा भी दिया है हालांकि यमनी पक्ष ने अभी तक इस एलान पर कोई प्रतिक्रिया प्रकट नहीं की है।
अमरीका, सऊदी अरब और यमन की पूर्व सरकार ईरान पर यमन की सहायता का आरोप लगाती हैं और कई बार ईरान को घेरने की कोशिश भी की है।
ईरान ने हमेशा यमन में हस्तक्षेप के आरोपों का कड़ाई के साथ खंडन किया है और हमेशा यमन संकट को शांतिपूर्ण मार्ग से खत्म किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।