इराक़ ने बसरा प्रांत में मजनून आयल फ़ील्ड में चीनी कंपनी को 203 मिलियन डालर से अधिक क़ीमत का एक प्रोजेक्ट सौंपा है। यह प्रोजेक्ट 29 महीने में पूरा होगा।
आयल प्राइस वेबसाइट ने इस सौदे के बारे में बताया कि चीन अब इराक़ के साथ आजीवन समझौते कर रहा है जबकि वह अमरीका को चकमा देकर रूस के साथ भी महत्वपूर्ण समझौते करने में व्यस्त है।
मजनून आयल फ़ील्ड के संबंध में इराक़ की ओर से चीन को बहुत अच्छा प्रस्ताव मिला है और चीन इराक़ के साथ 25 साल का समझौता कर सकता है।