हांगकांग के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस 4 डिग्री तापमान में बहुत अधिक देर तक और बहुत सक्रिय रहता है और अगर दवाई का छिड़काव न किया जाए तो 14 दिनों के बाद ही उसकी सक्रियता कम होती है जबकि वह 70 डिग्री के तापमान को सहन नहीं कर सकता और 5 मिनट के अंदर निष्क्रिय हो जाता है।
क्या कपड़े पर कोरोना वायरस जीवित रहता है?
वैज्ञानिकों ने इस बात का भी पता लगाया है कि कोरोना वायरस अलग अलग चीज़ों पर कितने देर तक जीवित रह सकता है। अध्ययनों में पता चला है कि कोरोना वायरस, कागज़ पर 3 घंटे के भीतर खत्म हो जाता है जबकि कपड़ों और लकड़ी पर वह 2 दिनों तक रहता है। कोरोना वायरस शीशे पर 4 दिन तक और प्लास्टिक पर 7 दिनों तक जीवित रहता है।
वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह वायरस मास्क पर भी 7 दिनों तक रह सकता है इस लिए मास्क को दोबारा इस्तेमाल से पहले उस पर दवा का छिड़काव ज़रूरी है।