21 मार्च 2020 - 16:14
कोरोना के उपचार के लिए ईरान में एंटी वायरस दवा का उत्पादन शीघ्र

स्वास्थ्य मंत्रालय में कोरोना वायरस से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराने के कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि चीन में इस्तेमाल होने वाली एक एंटी वायरस दवा जल्द ही ईरान में तैयार होने लगेगी।

अली रज़्ज़ाज़ान ने शनिवार को इरना से बात करते हुए बताया कि इस दवा का कच्चा माल देश में आ चुका है और दो दिन के अंदर इस दवा की तैयारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने चीन में कोरोना के रोगियों पर इस दवा के सफल प्रयोग की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि यह एक एंटी वायरस दवा है जिसे चीन में तैयार करके इसका परीक्षण किया गया है और ईरान में मौजूद अन्य एंटी वायरस दवाओं के साथ ही कोविड-19 के रोगियों के लिए प्रभावी सिद्ध होगी।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय में कोरोना वायरस से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराने के कार्यालय के प्रमुख ने इस बात पर बल देते हुए कि हम पूरे देश से कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, कहा कि कई देश ईरान में कोरोना वायरस से मुक़ाबले की राष्ट्रीय संस्था की अनुसंधान समिति के परिणामों से फ़ायदा उठा रहे हैं।