11 मार्च 2020 - 17:05
इराक़ी नेता मुक़तदा सद्र ने ट्रम्प को लगाई फटकार, कहा कोरोना वायरस की रोकथाम के बड़े बड़े दावे करने वाला अमरीका शक के दायरे में

इराक़ के प्रभावशाली फ़ायर ब्रांड नेता मुक़तदा सद्र ने कहा कि वह अमरीकी कंपनियों में बनने वाली कोरोना वायरस की दवा स्वीकार नहीं करेंगे।

मुक़तदा सद्र ने ट्वीट किया कि मुझे अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के इस बयान पर कड़ी आपत्ति है कि वह कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं और अगर अमरीका ने हस्तक्षेप न किया तो हालात बहुत बुरे हो जाएंगे।

मुक़तदा सद्र ने ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा कि तुम और तुम्हारे जैसे लोगों पर तो आरोप है कि यह बीमारी तुम्हारी ही फैलाई हुई है इसलिए कि इस वायरस का दंश झेलने वाले अधिकतर देश वह हैं जो अमरीका के विरोधी हैं।

मुक़तदा सद्र ने आगे लिखा कि तुम या तुम्हारी कंपनियां अगर कोई दवा बनाते हैं तो हमें वह स्वीकार नहीं है, तुम अल्लाह के दुशमन तो हो ही राष्ट्रों के भी दुशमन हो।