5 मार्च 2020 - 14:16
ईरान, कोरोना पर लगाम, 700 से अधिक लोग अपस्तालों से डिस्चार्ज

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि ईरान में कोरोना में ग्रस्त लोगों में से अब तक 739 लोगों की उपचार के बाद असप्तालों से छुट्टी करके घर पहुंचा दिया गया ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानोश जहानपुर ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कि ईरान में 3513 लोगों में कोरोना के लक्ष्य पाए गये हैं। उनका कहना था कि खेद की बात यह है कि अब तक 107 लोग घातक कोरोना वायरस की वजह से जान की बाज़ी हार गये। 

उनका कहना था कि ईरान में कुल 3513 लोग कोरोना वायरस में ग्रस्त हैं जिनमें से 107 की मौत हो चुकी है जबकि 435 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान का स्वास्थ्य मंत्रालय हर 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में आंकड़े जारी करता है।