अधिकारियों का कहना है कि शहर में संक्रमण की दर नाटकीय रूप से कम हो गई है और अस्पताल में भर्ती 34 रोगियों के आख़िरी समूह का इलाज हो जाने के बाद, उसे बंद कर दिया है।
वुहान, चीन और अब दुनिया भर में फैल रही कोरोनो वायरस की महामारी का मूल मुख्य केन्द्र था। डेढ़ करोड़ से भी अधिक आबादी वाले इस शहर में कोविड-19 के हज़ारों रोगियों के इलाज के लिए चीन ने 10 दिन में एक नए अस्पताल का निर्माण कर दिया था।
इस अस्पताल के निर्माण के साथ ही चमत्कारिक रूप से शहर के अस्पतालों में बेड्स की कुल संख्या 5,000 से बढ़कर 23,000 हो गई थी।
हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के मामलों में भारी गिरावट के बीच, हुबेई प्रांत में जनवरी के बाद से पहली बार 200 से कम नए मामले सामने आने आए हैं, जिसके बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती सभी रोगियों को छुट्टी दे दी गई।
हुबेई प्रांत के अलावा, पूरे चीन में केवल 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
कोरोना से लड़ने के लिए हुबेई प्रांत में इस तरह के कुल 16 आधुनिक अस्पतालों का निर्माण किया गया था।
चीन में रविवार तक कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 80,026 हो गई थी, जबकि 2,912 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।