मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के जनरल मुहम्मद पाकपुर ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका और सऊदी अरब की ओर से ईरान में सक्रिय आतंकवादियों को बड़े पैमाने पर सहायता और हथियार दिए जा रहे हैं, सऊदी अरब ने युद्ध उपकरणों और संसाधनों से भरे तीन जहाज़ आतंकवादियों को दिए हैं।
जनरल मुहम्मद पाकपुर ने कहा कि आईआरजीसी ने देश के पश्चिमोत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में अमरीका के समर्थक आतंकवादियों को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचाया है, आईआरजीसी ने इन क्षेत्रों में सुरक्षा को मज़बूत करते हुए सुरक्षा की ज़िम्मेदारियां स्थानीय अधिकारियों को सौंप दी हैं।
जनरल पाकपुर ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से जैशुज़्ज़ुल्म गुट का समर्थन और सहायता निरंतर जारी है। एक अरब देश ने अब तक हथियारों से लदे तीन जहाज़ इस आतंकवादी गुट को दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के अंदर कम से कम 4 देश आतंकवादी गुटों को सहायता दे रहे हैं जिनमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, अमरीका और इस्राईल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी एजेन्टों पर निर्भर आतंकवादी गुटों पर हमारी निकट नज़र है।
जनरल पाकपुर ने कहा कि आईआरजीसी ने देश के समस्त सीमावर्ती क्षेत्रों में अमरीका के व्यापक समर्थन के बावजूद आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है और क्षेत्र में सुरक्षा को मज़बूत करते हुए शांति और स्थिरता स्थापित की है।