12 फ़रवरी 2020 - 17:14
ईरानी राष्ट्र का शुक्रिया, अपनी भरपूर उपस्थिति से दुश्मनों को दिया भरपूर जवाब

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अपने एक संदेश में इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ की रैलियों में भरपूर और भव्य रूप से भाग लेने पर राष्ट्र का शुक्रिया अदा किया है।

राष्ट्र के नाम ईरानी राष्ट्रपति के संदेश में आया है कि 11 फ़रवरी के जूलूसों में ईरान की क्रांतिकारी जनता की भव्य उपस्थिति ने दुनिया के सामने एक बार फिर राष्ट्रीय एकता और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन पेश किया।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अपने संदेश में कहा कि 11 फ़रवरी की रैलियों में जो क़ुद्स ब्रिगेउ के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत का चालीसवां भी था, ईरानी जनता की निष्ठापूर्ण और समझदारीभरी उपस्थिति ने इस्लामी व्यवस्था के साथ इस राष्ट्र की निर्भरता और क्रांति की उमंगों की रक्षा के संकल्प को और भी अधिक उजागर कर दिया है।