ईरान के विदेशमंत्री डाक्टर मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत गैरी पेडरसन से मुलाक़ात में कहा कि तेहरान, सीरिया की अखंडता की रक्षा और स्वाधीनता के सम्मान की परिधि में इस देश के संकट के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए हर प्रकार से और हर समय तैयार है।
उन्होंने एक बार फिर ईरान के इस दृष्टिकोण को दोहराया कि सीरिया संकट केवल राजनैतिक वार्ता द्वारा ही हल हो सकता है।
तेहरान में होने वाली इस मुलाक़ात में सीरिया की ताज़ा स्थिति का भी जाएज़ा लिया गया।
सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने भी सीरिया के राजनैतिक संकट के बारे में अपने दृष्टिकोण, ईरानी विदेशमंत्री के सामने पेश किए।
सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि ने तेहरान में अपने दौरे के दौरान अन्य ईरानी अधिकारियों से भी मुलाक़ात की।