29 जनवरी 2020 - 19:39
अमरीकी विमान का मामला, सारे अधिकारियों के मुंह पर ताला लग गया

अमरीकी युद्धमंत्री मार्क स्पर ने अफ़ग़ानिस्तान में तबाह होने वाले सैन्य विमान के बारे में कोई दृष्टिकोण अपनाने और अधिक सूचनाएं देने से परहेज़ किया है।

सीएनएन के अनुसार अमरीकी युद्धमंत्री मार्क स्पर ने अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य विमान की तबाही का अधिक ब्योरा दिए बिना कहा कि उन्हें इस घटना का ज्ञान है किन्तु वह इस बारे में और कुछ बयान नहीं कर सकते।

मार्क स्पर का कहना था कि पेन्टागन घटना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है जिसके बाद मीडिया को स्थिति से अवगत किया जा सकेगा।

अमरीकी युद्धमंत्रालय के अधिकारियों ने अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत में अमरीकी आतंकवादी वायु सेना के इ-11 विमान के तबाह होने की स्वीकारोक्ति की किन्तु इस हवाले से मीडिया को कोई जानकारी देने से परहेज़ किया।