26 जनवरी 2020 - 13:29
अमरीका और कनाडा में ट्रम्प की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन

अमरीकी राष्ट्रपति की ईरान विरोधी नीतियों के विरुद्ध अमरीका और कनाडा के विभिन्न शहरों में प्रदर्शनों की सूचनाए प्राप्त हुई हैं।

रिपोर्टों के अनुसार अमरीकी राज्य रूड आईलैंड के शहर प्रोवीडेंस में होने वाले ऐसे ही एक प्रदरश्न में शामिल लोग अमरीकी राष्ट्रपति की ईरान विरोधी नीतियों और युद्ध के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईरान से युद्ध और विवाद में पड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। इंडियाना राज्य के शहर गूशन में युद्ध विरोधियों की बड़ी संख्या ने सड़कों पर मार्च किया और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की युद्धोन्मादी नीतियों के विरुद्ध नारे लगाए।

उधर कनाडा के शहर टोरेंटो में भी अमरीकी कूटनयिक मिशन के सामने भी युद्ध विरोधियों के एक ग्रुप ने प्रदर्शन किया और अमरीका की ईरान विरोधी नीतियों में परिवर्तन की मांग की।

प्रदर्शनकारी ईरान के युद्ध नहीं, प्रतिबंध तुरंत समाप्त करो, ईरान की संप्रभुता का सम्मान करो जैसे नारे लगा रहे थे। कनाडा के शहर एडम्टन में भी किए गये ऐसे ही प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ईरान और पश्चिमी एशिया के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की।