23 जनवरी 2020 - 17:40
ऐनुल असद पर ईरान के मीज़ाइल हमले में घायलों का नया आंकड़ा, अमरीका कब तक सच छुपाएगा?

दाइश विरोधी कथित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ के वाइस कमांडर ने कहा इराक़ में अमरीका की ऐनुल असद छावनी पर ईरान के मीज़ाइल हमले में घायल होने वाले अमरीकी सैनिकों का नया आंकड़ा पेश किया है।

जनरल एलेक्स ग्रीनकोविच ने अमरीकी पत्रिका फ़ाॅरेन पाॅलिसी से बात करते हुए कहा कि संभावित रूप से दिमाग़ी चोट के कारण उपचार के लिए लाए गए सैनिकों की संख्या 13 से 19 तक पहुंच गई है। अमरीकी सेना की केंद्रीय कमान सेंटकाॅम ने भी बुधवार को एक बयान जारी करके कहा है कि इराक़ से कुछ अन्य सैनिकों को उपचार के लिए जर्मनी पहुंचाया गया है।

 

सेंटकाॅम ने इस बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया है और कहा है कि संभावित रूप से कुछ दिनों में कुछ और घायलों का पता चल सकता है। एक अमरीकी अधिकारी ने रोएटर्ज़ से बात करते हुए कहा कि लगभग 12 अमरीकी सैनिकों को जर्मनी पहुंचाया गया है। इससे पहले इस प्रकार की कई रिपोर्टें सामने आई थीं जिनमें कहा गया है कि ईरान के मीज़ाइल हमले में दसियों अमरीकी सैनिक मारे गए हैं।