15 जनवरी 2020 - 14:11
अमरीकी धमकी के बाद सऊदी अरब ने 21 कैडिट वापस बुलाए

सऊदी सैन्य अधिकारी की ओर से अमरीकी राज्य फ़्लोरिडा में फ़ायरिंग की घटना के बाद सऊदी अरब ने अमरीका में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 21 कैडेट्स को वापस बुला लिया।

रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार फ़ायरिंग की घटना को अमरीकी एटार्नी जनरल विलियम बार ने आतंकवादी कार्यवाही क़रार दिया है।

6 दिसम्बर को होने वाली इस घटना से अमरीका और सऊदी अरब के संबंध तनावपूर्ण हो गये हैं।

अमरीकी एटार्नी जनरल ने कहा कि जांच में कट्टरपंथी संगठनों से संबंध और कुछ लोगों के चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी में लिप्त होने या सोशल मीडिया पर कट्टरपंथ या अमरीका विरोधी सामग्री पाए जाने पर 21 सऊदी कैडेट्स का अमरीकी सैन्य प्रशिक्षण रोक दिया गया है और वह अमरीका से चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अमरीका की ओर से निकाले जाने से पहले ही सऊदी अरब ने ख़ुद ही अपने कैडेट्स वापस बुला लिए। उनका कहना था कि सऊदी अधिकारियों ने बताया कि वह उनके विरुद्ध मुक़द्दमा दर्ज करेंगे।