इरना के मुताबिक़, यह धमाका पूर्वोत्तरी सीरिया के हस्का प्रांत के रासुल ऐन शहर के उपनगरीय भाग में स्थित अलअर्बईन गांव में हुआ। इस धमाके बारे में और ब्योरे का इंतेज़ार है।
रासुल ऐन शहर सीरिया-तुर्की की संयुक्त सीमा पर स्थित है।
तुर्की के सीरिया पर हमले और इस देश के उत्तरी शहरों पर क़ब्ज़े के बाद, इन शहरों में कुछ दिनों पर कार बम और मोटर साइकिल बम के धमाके की ख़बरें सुनने में आती हैं।
तुर्क सेना ने 9 अक्तूबर को आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई और सीरिया-तुर्की की सीमा से कुर्द छामापारों के सफ़ाए के बहाने, जिसे तुर्की आतंकी कहता है, तुर्क राष्ट्रपति अर्दोग़ान के आदेश पर उत्तरी सीरिया पर हमला किया।
यह हमला अमरीकी सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद हुआ ।