AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

11 जनवरी 2024

5:12:41 am
1428336

फिलिस्तीनी जनता के नरसंहार की सुनवाई करेगा अंतरराष्ट्रीय न्यायाल

ग़ज़्ज़ा समेत फिलिस्तीन के अलग अलग हिस्सों में इस्राईल के वहशियाना हमलों में अब तक कम से कम 23,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसमे 70 फीसद से अधिक महिलाऐं और बच्चे हैं।


अंतरराष्ट्रीय न्यायालय आज इस्राईल की ओर से फिलिस्तीन में जारी नरसंहार के मामले की सुनवाई करेगा। ग़ज़्ज़ा समेत फिलिस्तीन के अलग अलग हिस्सों में इस्राईल के वहशियाना हमलों में अब तक कम से कम 23,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसमे 70 फीसद से अधिक महिलाऐं और बच्चे हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपीलों के बावजूद इस्राईल ने अब तक ग़ज़्ज़ा में हमलों को नहीं रोका है। इस बीच आज हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायलय में आज इस्राईल को नरसंहार के आरोपों का सामना करना है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दर्ज कराए गए मामले की आज और कल (गुरुवार-शुक्रवार) लगातार दो दिन सुनवाई होनी है।

दक्षिण अफ्रीका ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया कि इस्राईल संधि के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। इस्राईल ग़ज़्ज़ा में अपने सैन्य अभियानों को दिन-ब-दिन तेज करता जा रहा है। फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इसे रोकना आवश्यक है।

दक्षिण अफ्रीका ने कोर्ट से मांग की है कि वह इस्राईल को आदेश दे कि या तो ग़ज़्ज़ा में जारी सैन्य अभियानों को तुरंत रोका जाए या फिर अल्पकालिक कोई उपाय जारी किए जाएं, जिससे फिलिस्तीनी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हो सके।