AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

10 अगस्त 2023

10:16:44 am
1386067

रूस पर बड़ा हमला नाकाम, मॉस्को की ओर जा रहे कई सैन्य ड्रोन नष्ट

रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेवस्तोपोल के पास 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए हैं। RIA समाचार एजेंसी ने गुरुवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि रूसी सेना ने क्रीमिया के शहर सेवस्तोपोल के पास 11 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया


रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की आग में अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से जमकर बारूद झोंका जा रहा है। यह जंग खत्म होने के बजाए हर दिन और फैलती नज़र आ रही है। दोनों देशों के बीच लगातार जंग जारी है। इस युद्ध के दौरान दोनों देशों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। युद्ध में अब तक लगभग हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने गुरुवार को मॉस्को की ओर जा रहे 11 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया है।

सोबयानिन ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर कहा, वायु रक्षा प्रणालियों ने शहर की ओर उड़ान भर रहे लड़ाकू ड्रोनों को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि ड्रोन को मॉस्को समयानुसार सुबह करीब 4 बजे नष्ट किया गया, उनमें से एक को कलुगा शहर के पास और दूसरे को रूसी राजधानी के आसपास सेंट्रल रिंग हाईवे पर मार गिराया गया।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेवस्तोपोल के पास 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए हैं। RIA समाचार एजेंसी ने गुरुवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि रूसी सेना ने क्रीमिया के शहर सेवस्तोपोल के पास 11 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया, बता दें कि यह इलाक़ा काला सागर में रूसी नौसेना के अड्डे के रूप में पहचाना जाता है।