लखनऊ में इमाम हुसैन अ. के चेहलुम की अज़ादारी बहुत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई इस अवसर पर इमामबाड़ा नाज़िम साहब से जुलूस निकल कर तालकटोरा की कर्बला गए और रास्ते भर लोगों ने नौहा, मातम और गिरया करके हजरते ज़हरा को उनके लाल का पुरसा दिया और श्रद्दांजलि अर्पित की। इस मौके पर जुलूस और सबीलों में क्लीन जुलूस कैम्पेन के नौजवानों ने पूरे रास्ते रास्ते की सफ़ाई करके भरपूर योगदान किया।

11 नवंबर 2017 - 14:50