ऐनुल हयात ट्रस्ट द्वारा इमाम हज़रत अली (अ0) की शहादत के ग़म में छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद में मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया जिसको जनाब मौलाना अली अब्बास ख़ान साहब ने ख़िताब किया। मजलिस का आग़ाज़ क़ारी मुज्तबा रिज़वी ने तिलावते क़ुरान से किया, जनाब अहसन नासिर और जनाब वसी अहमद ने हज़रत अली को ख़िराजे अक़ीदत पेश करते हुए अश्आर पढ़े। मौलाना मुशाहिद आलम साहब ने इमाम हज़रत अली (अ0) की वसीयत और उसकी अहमियत को बयान किया। आखिर में मौलाना सक़लैन बाक़री साहब ने ज़ियारत पढ़ाई |

1 अप्रैल 2024 - 10:21