4 जनवरी 2020 - 13:12
क्या युद्ध का बिगुल बज गया? संरा चिंतित, एक और युद्ध बर्दाशत नहीं कर सकती दुनिया

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने अमरीका की आतंकी कार्यवाहियों के परिणाम में पैदा होने वाले तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद करने की अमरीकी आतंकी कार्यवाही की निंदा किए बिना, ईरान और अमरीका दोनों से अधिक से अधिक धैर्य से काम लेने की अपील की है।

एंटोनियो गुटेरस ने अमरीका के आतंकी हमले के बाद पैदा होने वाले तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया में फ़ार्स की खाड़ी में एक और युद्ध सहन करने की ताक़त और क्षमता नहीं है।