2 जनवरी 2020 - 13:19
हेलिकाप्टर दुर्घटना में मारे गए ताइवान के उप रक्षामंत्री

ताइवान में गुरुवार को होने वाली हेलिकॉप्टर दुर्घटना में वहां के उप रक्षामंत्री और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ शेन यी-मिंग की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ हेलिकाप्टर पर ताईवान के उप रक्षामंत्री जनरल मिंग के साथ 13 अन्य लोग सवार थे।  बताया गया है कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे हेलिकॉप्टर का संपर्क बेस से टूट गया था जो बाद में ताइवान की पहाड़ियों में क्रैश हो गया।

ताईवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस हेलिकॉप्टर पर सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।  जनरल मिंग, सेना प्रमुख होने के साथ एयर फोर्स के जनरल भी रहे हैं। इस घटना के बाद ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने 11 जनवरी को होने वाले चुनाव से जुड़े सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए।  ताइवान में इस बार 11 जनवरी को आम चुनाव होने हैं।  इससे पहले ही राष्ट्रपति साई ने नए साल के संबोधन में वादा किया कि वे ताइवान की स्वायत्ता को बचाए रखेंगी।