31 दिसंबर 2019 - 13:14
आईआरजीसी ने फिर पकड़ा तस्कर जहाज़

आईआरजीसी की नौसेना ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी में अबूमूसा द्वीप के निकट एक आयल टैंकर को रोक लिया गया है जो तेल की तस्करी कर रहा था।

आईआरजीसी की नौसेना की पांचवीं रीजन के कमान्डर एडमिरल अली अज़माई ने कहा कि इस आयल टैंकर को जो तेल की तस्करी का रहा था, रोक लिया गया है और उसके कर्मी दल के 16 लोगों को जो सभी मलेशिया के नागरिक हैं, गिरफ़्तार कर लिया गया है।

एडमिरल अली अज़माई ने कहा कि यह छठा आयल टैंकर है जिसे आईआरजीसी की नौसेना ने तेल की तस्करी करते हुए रोका है।

अबू मूसा द्वीप भौगोलिक स्थिति के अनुसार ईरान के लिए बहुत ही रणनैतिक महत्व रखता है और समुद्री लेहाज़ से भी अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों के निकट स्थित होनेके कारण बहुत अधिक महत्वपूर्ण है।