30 दिसंबर 2019 - 15:22
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध को दबाने के लिए क्या भारत पाकिस्तान पर हमला करने वाला है?

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने दावा किया है कि भारत ने नियंत्रण रेखा पर ब्राह्मोस मीज़ाइल लगा दिए हैं।

पाकिस्तान के मुल्तान शहर में पत्रकारों से बात करते हुए उनका कहना था कि हमारी सूचना के अनुसार भारत ने नियंत्रण रेखा पर पांच जगहों पर बाड़ को काटा है और ब्राह्मोस स्पाइक मीज़ाइल लगा दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का कोई ऐसा शहर नहीं है जहां विरोध प्रदर्शन न हो रहे हैं, कश्मीर की जो स्थिति थी वहां पर जो अत्याचार हो रहा है उसे भारत ने संचारिक ब्लैक आऊट द्वारा दबा लिया था।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा कि कश्मीर में मीडिया की पहुंच नहीं थी, कैमरे की आंख वहां नहीं पहुंच पायी लेकिन क्या पूरे भारत में कर्फ़्यू लगाया जा सकता है, क्या पूरे भारत में संचारिक ब्लैक आऊट किया जा सकता है? यह संभव नहीं है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि इसकी वजह से नरेन्द्र मोदी सरकार की पोल खुल गयी, उनकी हिदुन्त्ववादी सोच बेनक़ाब हो गयी और आज भारत में मुसलमानों के साथ पारसी, ईसाई, सिख, दलित और बहुत से समुदाय मिलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि इस समय भारत दो विचारों में बिल्कुल विभाजित दिखाई दे रहा है एक जो सेक्युलर भारत का प्रचार कर रहा है और दूसरा हिन्दुत्ववादी सोच को थोपने का प्रयास कर रहा है।