रविवार को ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अब्बास मूसवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा। फ़रीबा आदिलख़ाह ईरानी नागरिक हैं और उन्हें जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इसलिए पेरिस में ईरानी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब करके इस मामले को उठाया जाना, ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।
मूसवी का कहना था कि आदिलख़ाह के वकील को उन पर लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी है, जिसकी जांच चल रही है।
ईरान में राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरे में डालने के आरोप में गिरफ़्तार होने वाले एक फ़्रांसीसी नागिक के बारे में मूसवी का कहना था कि फ़्रांसीसी नागरिक को कई बार कांसुलर एक्सेस दिया जा चुका है।