शुक्रवार को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नॉर्ड स्ट्रीम-2 नाम की लगभग 11 अरब डॉलर मूल्य की इस परियोजना पर काम करने वाली कंपनियों पर पाबंदी को हरी झंडी दे दी। यह पाइप लाइन बाल्टिक सागर के नीचे बिछेगी जिसका लक्ष्य रूस से जर्मनी को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को डबल करना है।
अमरीकी सांसद पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि इस परियोजना से रूस सरकार अमीर हो जाएगी और पूतिन का प्रभाव ऐसी हालत में बढ़ जाएगा जब अमरीका और योरोपीय संघ के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
योरोपीय संघ के प्रवक्ता ने शनिवार को कहाः "सैद्धांतिक रूप से योरोपीय संघ क़ानूनी व्यापार करने वाली योरोपीय संघ की कंपनियों पर पाबंदी का विरोध करता है।"
जर्मन सरकार ने भी गैस पाइप लाइन परियोजना नॉर्ड स्ट्रीम-2 पर अमरीकी पाबंदियों की निंदा की है।
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के प्रवक्ता उर्लिके डेमर ने शनिवार को कहा कि अमरीकी पाबंदी से जर्मन और योरोपीय कंपनियां प्रभावित होंगी और यह पाबंदी योरोपीय देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप समझी जाएगी