यमन के मानवाधिकार मंत्रालय ने यमन पर सऊदी अरब द्वारा थोपे गये युद्ध के 1700 दिनों में होने वाले व्यापक नुक़सानों की ओर संकेत करते हुए कहा कि सऊदी अरब के थोपे गये युद्ध और आवासीय क्षेत्रों के परिणाम में 80 हज़ार बच्चे मानसिक रोग में ग्रस्त हो गये हैं।
यमन के मानवाधिकार मंत्रालय के अनुसार 24 मिलियन लोगों को तुरंत खाद्य पदार्थों और चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है। सऊदी अरब के परिवेष्टन की वजह से खाद्य पदार्थों और चिकित्सा सुविधाओं का आयात बंद हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से सीमित पैमाने पर सहायता अपर्याप्त है।
यमन के मानवाधिकार मंत्रालय के अनुसार सऊदी अरब के अत्याचारों के कारण यमन में 85 प्रतिशत लोग निर्धनता रेखा से नीचे और 65 प्रतिशत बेरोज़गार हो गये हैं।