ईरानी कस्टम के मानव संसाधन विकास और प्रबंधन के डिप्टी डायरेक्ट अहमद ज़ाकिरी ने ईरान के ज़ंजान प्रांत में कस्टम विभाग के प्रबंधकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ताज़ा आंकड़ों से पता चलता है कि ईरानी निर्यात ने आयात को पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि जारी वर्ष आठ महीनों के दौरान देश के निर्यात का स्तर 55 मिलियन डालर थी किन्तु नयी रिपोर्टों के अनुसार ईरानी निर्यात का स्तर, आयात से अधिक है।
अहमद ज़ाकिरी का कहना था कि पिछले आठ महीने में देश का निर्यात और आयात का स्तर 110 मिलियन टन था जो 88 मिलियन टन आयात पर निर्भर है।