अलमयादीन टीवी चैनल ने ख़बर दी है कि सीरिया की सेना ने हलब के पश्चिमोत्तर में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही की है।
उक्त टीवी चैनल ने दोनों ओर से मारे गये या घायल होने वालों की संख्या की ओर कोई संकेत नहीं किया। सीरियाई सरकार और सेना आतंकवादियों के नियंत्रण में बाक़ी बचे क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने के लिए देश के पश्चिमोत्तरी क्षेत्रों, इदलिब और उसके आसपास में कार्यवाहियां कर रही है।
हलब शहर इदलिब के दक्षिण में 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इदलिब वह क्षेत्र है जहां सीरिया के अन्य क्षेत्रों से आतंकवादियों ने पहुंचकर अपना आख़िरी ठिकाना बना लिया है।
यही वजह से है कि सीरियाई सेना इस क्षेत्र को भी आतंकवादियों से स्वतंत्र कराने का प्रयास कर रही है क्योंकि इदलिब में मौजूद नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादी थोड़े थोड़े समय पर आसपास के क्षेत्रों पर हमला करते रहते हैं।