हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के महाभियोग के लिए यह प्रदर्शन, महाभियोग और अपदस्थ नामक वेबसाइट की अपील पर किए गये जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखने वाले हज़ारों लोगों ने भाग लिया।
बर्फ़बारी और बर्फ़ीली हवाओं के बीच होने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोग ट्रम्प को बाहर निकालो और ट्रम्प को बर्ख़ास्त करो जैसे नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का स्लोगन था क़ानूनी से कोई परे नहीं और ट्रम्प झूठा है।