15 दिसंबर 2019 - 16:06
इमरान ख़ान के सऊदी दौरे की प्रेस रिलीज़ जारी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के एक दिवसीय सऊदी अरब के दौरे का घोषणापत्र जारी हुआ है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र और दुनिया की शांति के लिए समस्त प्रयासों में सहायता करता हे।

इस हवाले से जारी बयान के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सऊदी अरब के दौरे के दौरान मध्यपूर्व के मतभेदों को राजनैतिक और वार्ता द्वारा हल करने पर बल दिया।

घोषणापत्र में कहा गया है कि यह दौरा दोनों देशों के नेतृत्व के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए संतोषजनक रहा जिसमें दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच परस्पर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ।

प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मामलों और क्षेत्रीय विकास के बारे में विचार विमर्श किया। इमरान ख़ान ने पाकिस्तान-सऊदी अरब संबंधों के रणनैतिक महत्व पर बल दिया और रियाज़ को शांति, विकास और ख़ुशहाली के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदारी क़रार दिया।

इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मामलों की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार फ़िरदौस आशिक़ आवान ने ट्वीट किया कि इस दौरे का मक़सद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान सऊदी अरब के बाद बहरैन का भी दौरा करेंगे।