15 दिसंबर 2019 - 15:56
अमरीका, सऊदी कैडिट के हमले के बाद, एक अन्य सऊदी छात्र हथियार के साथ गिरफ़्तार

अमरीकी पुलिस ने एक सऊदी छात्र को हथियार रखने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया है।

सऊदी समाचार पत्र अस्सबक़ की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी पुलिस ने उस रिपोर्ट के बाद कि एक 28 वर्षीय छात्र को जो अपने साथियों की हत्या का इरादा रखता था, गिरफ़्तार कर लिया।

अमरीकी अदालत ने इस सऊदी छात्र पर ग़ैर क़ानूनी ढंग से हथियार रखने का आरोपपत्र दाख़िल किया।

ज्ञात रहे कि सऊदी कैडिट मुहम्मद सईद अश्शमरानी ने जो युद्धक विमान उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अमरीका गया हुआ था, पिछले शुक्रवार को फ़्लोरिका में अमरीकी नैसेना की छावनी में फ़ायरिंग करके तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अश्शमरानी ने इस आतंकवादी कार्यवाही से अपने अपने ट्वीटर पेज पर अमरीकी सरकार की आलोचना की थी।