राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि अमेरिका ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 का उल्लंघन किया है। एन्टोनियो गुटेरस ने बुधवार को सुरक्षा परिषद में रिपोर्ट पेश की और खेद व्यक्त किया कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के अनुसार समस्त देश ईरान के साथ मुक्त व्यापार कर सकते हैं।
उन्होंने इसी प्रकार ईरान के इस क़दम का स्वागत किया कि अमेरिका की ओर से उत्पन्न की गयी बाधाओं के बावजूद तेहरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा कि परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी की कई बार की रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध रहा है और उसने इस समझौते पर पूरी तरह अमल किया है।
ज्ञात रहे कि आठ मई 2018 को एक पक्षीय रूप से ट्रंप ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल गये और ईरान के खिलाफ स्थगित प्रतिबंधों को न केवल दोबारा बहाल कर दिया बल्कि उन्हें और कड़ा कर दिया।
यहीं नहीं जो देश सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 पर अमल करना चाहता है अमेरिका उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने की धमकी देता है। यहीं नहीं परमाणु समझौते से निकल जाने वाले ट्रंप ने अभी कुछ समय पहले ईरान का आह्वान किया था कि वह परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहे।
जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिका की ओर से द्विपक्षीय या अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर अमल न करना और उनसे निकल जाना अमेरिका के लिए एक आम बात है और उत्तर कोरिया के साथ होने वाले और पेरिस जलवायु समझौते से निकल जाने को नमूने के तौर पर देखा जा सकता है। MM