अमरीकी अधिकारियों ने बताया है कि फ्लोरीडा में पेन्साकोला छावनी में फायरिंग करने तीन लोगों की हत्या करने वाला व्यक्ति, वास्तव में सऊदी अरब की वायु सेना का एक अफसर था जो अमरीका में ट्रेनिंग ले रहा था।
इस फायरिंग में स्वंय मुहम्मद अश्शेमरानी भी मारा गया।
शुक्रवार को होने वाली इस फायरिंग की जांच आरंभ हो गयी है और जांच की ज़िम्मेदारी एफबीआई को दी गयी है।
अमरीका की इस छावनी में 16 हज़ार सैनिक और 7 हज़ार से अधिक असैनिक रहते हैं।
अमरीकी सैन्य छावनियों में, इस देश के नगरों की ही तरह, फायरिंग की घटना आम बात है।