उन्होंने संसद क़ानूनी कमेटी से कहा कि वह इस संबंधय में समस्त दस्तावेज़ और सबूतों का जाएज़ा लेकर महाभियोग के बिन्दु स्पष्ट करे। नेन्सी पेलोसी ने बल देकर कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने न केवल अपने अधिकारों को पार किया है बल्कि उनका दुरुपयोग भी किया है।
नेन्सी पेलोसी की इस घोषणा के बाद अब अगले चरण में यह कमेटी अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए महाभियोग के मामले को लिखेगी और उसके बिन्दुओं को वर्णित करेगी और उसे संसद की खुली बैठक में समस्त सांसदों के समाने पेश करेगी।