6 दिसंबर 2019 - 13:21
पोम्पियो की फिर हुई किरकिरी, मोरोको नरेश ने मुलाक़ात के आग्रह को ठुकराया

मोरोको नरेश ने अमरीका के विदेश मंत्री के मुलाक़ात के आग्रह को ठुकरा दिया है।

रशा टूडे की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो गुरुवार को मोरोको की राजधानी रबात पहुंचे थे और उन्होंने इस देश के प्रधानमंत्री सादुद्दीन अलउसमानी और इसी तरह राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभारी अब्दुल लतीफ़ हमूशी से मुलाक़ात की। पोम्पियो मोरोको नरेश मुहम्मद षष्टम से भी मुलाक़ात करना चाहते थे लेकिन उन्होंने उनसे मिलने से इन्कार कर दिया। इसी प्रकार सामान्य रूप से आयोजित होने वाले रात्रि भोज के कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं हुआ।

 

पोम्पियो की किरकरी का क्रम यहीं पर समाप्त नहीं हुआ बल्कि मोरोको के विदेश मंत्रालय ने इस देश के विदेश मंत्री नासिर बूरीता और अमरीकी विदेश मंत्री के संयुक्त पत्रकार सम्मेलन के लिए संचार माध्यमों को आमंत्रित किया था लेकिन इसके बावजूद यह पत्रकार सम्मेलन रद्द कर दिया गया। ज़ायोनी मीडिया ने इससे पहले रिपोर्ट दी थी कि अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो इस्राईल व मोरोको के बीच औपचारिक संबंधों की शुरुआत कराने के उद्देश्य से रबात की यात्रा करने वाले हैं।