सैयद मुहम्मद हसन अबूतुराबी फ़र्द ने तेहरान की नमाज़े जुमा के ख़ुत्बों में कहा कि अमरीका के मुक़ाबले में प्रतिरोध का अर्थ है, विज्ञान की पैदावार, तकनीक के सृजन और सशक्त ईरान के निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ना और यह रास्ते पर सिर्फ़ नवीन तकनीकें हासिल करके और विज्ञान का व्यापारीकारण करके ही चला जा सकता है।
तेहरान के अस्थायी इमामे जुमा ने इसी तरह ईरान में पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि की योजना की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि यह योजना, जो राजनैतिक व वैज्ञानिक हस्तियों की सर्वसम्मति और जनता के समर्थन से राष्ट्रीय एकता व शक्ति का रोड मैप बन सकती थी, दुश्मनों और उनकी गुप्तचर सेवाओं की ओर से ग़लत फ़ायदा उठाने के हथकंडे में नहीं बदलनी चाहिए थी। सैयद मुहम्मद हसन अबूतुराबी फ़र्द ने कहा कि अशांति की हालिया घटनाओं में पीड़ित परिवारों की समस्याओं का समाधान, सभी अधिकारियों की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।