5 दिसंबर 2019 - 17:11
ईरान, सिटी वॉटर मैनेजमेंट के रिजनल सेन्टर के बोर्ड आफ़ गवर्नर की दसवीं बैठक शुरु

सिटी वॉटर मैनेजमेंट के रिजनल सेन्टर के बोर्ड आफ़ गवर्नर की दसवीं बैठक शुरु हो गयी है।

तेहरान में जारी इस वार्षिक बैठक में बैठक की अध्यक्षता ईरान के ऊर्जा मंत्री रज़ा अर्दकानियान कर रहे हैं। बैठक में सिटी वॉटर मैनेजमेंट सेन्टर के 15 सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।

ईरान के ऊर्जा मंत्री रज़ा अर्दकानियान के अनुसार इस बैठक में पानी के हवाले से क्षेत्रीय देशों के सामने मौजूद चैलेंजों के बारे में विचार विमर्श किया जार रहा है। बैठक में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान, इराक़, लेबनान, ओमान, सीरिया, आज़रबाइजान गणराज्य, क़िरक़िज़िस्तान, ताजेकिस्तान, अर्मीनिया और तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त जल संसाधन के हवाले से काम करने वाले कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

ईरान में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि, यूनेस्को, अंतर्राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य और खाद्य संस्था फ़ावो सहित संयुक्त राष्ट्र संघ की दूसरी संस्थाएं भी इस बैठक में भाग ले रही हैं।

ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, पानी से संबंधित रिजनल बैठक का मुख्य संस्थापक है।