3 दिसंबर 2019 - 16:55
यमन, सऊदी एजेन्टों की करतूत का पर्दा फ़ाश, मैदाने जंग में हारने के बाद यह थी योजना???

यमन, सऊदी एजेन्टों की करतूत का पर्दा फ़ाश, मैदाने जंग में हारने के बाद यह थी योजना???

यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार के गृहमंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि यमन की सुरक्षा एजेन्सियों ने यमन में सऊदी इंटेलीजेंस से संबंधित दो गुटों का पता लगाकर उन्हें तहस नहस कर दिया है।

यमन के गृहमंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि सऊदी सरकार से संबंधित यह गुट यमन में युद्ध और अशांति फैलाने की योजना पर काम कर रहे थे।

यमन के गृहमंत्रालय ने कहा कि सऊदी इंटेलीजेंस से संबंधित इन गुटों के सभी लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि हमलावर देश मैदाने जंग में पराजित होने के बाद अब विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम देने लगे हैं।