3 दिसंबर 2019 - 16:46
अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी का तालेबान के साथ वार्ता से कोई संबन्ध नहींः पेंटागन

अमरीकी रक्षामंत्रालय का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी का तालेबान के साथ वार्ता या समझौते से कोई संबन्ध नहीं है।

अमरीकी रक्षामंत्री मार्क स्पेर ने मंगलवार को रोएटर को बताया कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों को निकालने का मामला, तालेबान के साथ वार्ता से जुड़ा नहीं है।  उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अमरीकी सैनिकों की संख्या की ओर कोई संकेत किये बिना बताया कि वहां के कुछ अमरीकी सैनिकों को निकाला जाएगा।  अमरीकी रक्षामंत्री का कहना था कि निश्चित रूप से अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की संख्या घटाई जाएगी।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कुछ पहले अचानक ही तालेबान के साथ वार्ता रोकने का आदेश दिया था।  ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं कैंप डेविड में तालेबान के साथ भेंट करने वाला था किंतु तालेबान ने काबुल में एक धमाका किया जिसके कारण यह वार्ता रद्द की जा रही है।  इस मुलाक़ात में अमरीका और तालेबान के बीच कुछ मुद्दों पर वार्ता होने वाली थी।