जर्मनी में अमरीकी राजदूत रिचर्ड ग्रेनेल ने ईरान के लिए आर्थिक व्यवस्था, इन्सटेक्स से छे नये युरोपीय देशों के जुड़ने पर अप्रसन्नता प्रकट की है।
तेहरान में नार्वे के राजदूत, लार्स नोर्ड्रम ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके बताया कि, नार्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड, बेल्जियम और हालैंड के साथ इन्सटेक्स से जुड़ गया है।
यह फैसला एेसी दशा में किया गया है कि युरोपीय देशों ने, अमरीकी दबाव की वजह से जेसीपीओए के बारे में अपने वचनों का पालन नहीं किया है।
ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने हालैंड के एनसीआर समाचार पत्र के साथ एक वार्ता में कहा कि जेसीपीओए को बचाने के लिए अब भी आशा मौजूद है लेकिन इसकी सफलता, युरोप द्वारा अपने वचनों के पालन पर निर्भर है।
अमरीकी दबाव की वजह से युरोप द्वारा अपने वचनों के पालन में नाकामी के बाद ईरान ने जेसीपीओए में दिये गये अपने वचनों के पालन में चरणबद्ध रूप से कमी आरंभ कर दी है ताकि युरोप, जेसीपीओए के बचाने के लिए गंभीरता और तेज़ी के साथ काम करे।