बोरिस जाॅनसन ने युरोपीय संघ से ब्रिटेन के निकलने पर बल देते हुए ट्रम्प से अनुरोध किया है कि वे ब्रिटेन के चुनाव में हस्तक्षेप न करें। उन्होंने 29 नवंबर को ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा कि अगले सप्ताह नेटो की बैठक में भाग लेने के लिए जब वे लंदन आएं तो कृप्या करके ब्रिटेन के चुनाव के बारे में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न करें। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उचित तो यह होगा कि अमरीका और ब्रिटेन दोनो ही एक-दूसरे के चुनाव में हस्तक्षेप करने से बचें।
बोरिस जाॅनसन ने बल देकर कहा कि आगामी चुनाव में यदि उनकी कन्ज़रवेटिव पार्टी जीत जाती है तो फिर वे यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के निकलने के कार्यक्रम को 31 जनवरी 2020 से आरंभ कर देंगे। ज्ञात रहे कि ब्रिटेन में 12 दिसंबर 2019 को मध्यावधि चुनाव होने जा रहे हैं।