28 नवंबर 2019 - 18:43
अमरीका में ट्रम्प के महाभियोग की मांगें तेज़ हुई

अमरीकी जनमत में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के महाभियोग की मांग तेज़ होती जा रही है।

रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार हालिया सर्वे के अनुसार 47 प्रतिशत व्यस्क अमरीकी नागरिकों ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के महाभियोग की मांग की है।

पिछले कई सप्ताह में किए गये सर्वेक्षण के अनुसार अमरीकियों की एक बड़ी संख्या राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का महाभियोग चाहती है और उनकी संख्या में आए दिन वृद्धि हो रही है।

अमरीकी प्रतिनिधि सभा की विशेष कमेटी ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के महाभियोग के हवाले से सीधी सुनवाइयां पूरी कर ली हैं। ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि 25 जुलाई को उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति विलादीमीर ज़ेलेन्सकी पर दबाव डाला था कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन, उनके पुत्र हंटर बाइडेन और यूक्रन की एक गैस कंपनी के विरुद्ध संदिग्ध भ्रष्टाचर की जांच कराएं।