28 नवंबर 2019 - 18:39
इराक में क्या करना चाहता है अमरीका? उप राष्ट्रपति के बाद आर्मी चीफ भी पहुंचे इराक! बताया इराकी जनरल ने

अमरीका के चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ मार्क मिली मंगलवार की रात इराक़ पहुंचे हैं।

अमरीका के सेनाध्यक्ष,  पद संभालने के बाद मध्य पूर्व की अपनी पहली यात्रा में इराक गये हैं। 

अभी तक इस यात्रा का ब्योरा सामने नहीं आया है। 

अमरीका के चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ मार्क मिली सोमवार की रात रियाज़ गये थे जहां उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस बिन सलमान से भेंटवार्ता की थी। 

इस से पहले अमरीका के उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने भी इराक़ की औचक यात्रा की थी जिसके दौरान उन्होंने पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रान्त में अमरीकी छावनी एनुलअसद जाकर अमरीकी  सैनिकों से भेंट की और इराक के किसी भी नेता से मिले बिना अरबील चले गये। 

यह यात्रा एसी दशा में हो रही है कि जब इराक़ के कई नगरों में प्रदर्शन हो रही हैं और अमरीका ने इराक़ के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हुए इराक़ में चुनाव आयोजन की मांग की है। 

इराक़ के स्वंय सेवी बल " हश्दुश्शाबी " के एक जनरल आदिल अलकरआवी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अमरीका के उप राष्ट्रपति ने इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्दुलमेहदी से कहा है कि अगर वह इराक़ के नगरों में शांति चाहते हैं तो स्वंय सेवी बल और ईरान से संबंध खत्म करें।