इराक़ी क़बाइली सरदारों के इस संयुक्त बयान में कहा गया है कि हम अपने वरिष्ठ धर्मगुरु को सूचित करते हैं कि हम केन्द्रीय व दक्षिणी इराक़ के कुछ सेवक और कबाइली सरदार हैं और हमने प्रतिज्ञा की है कि हमारी तलवारें इराक़ के लिए आप के आदेश का इंतेज़ार कर रही हैं हम सन 2003 से अब तैयार हैं और हमने बलिदान दिये हैं वह सब इराक़ और आप के लिए था।
बयान में कहा गया है कि आज हम धर्म और मानवीय आधार पर आप से अपील करते हैं कि इराक़ में अराकजता की जो दशा फैली है और जिस तरह से गुटबंदी हो रही है उसमें आप भूमिका निभाएं।
बयान में कहा गया है कि आप हमारे वरिष्ठ धर्मगुरु हैं और हमें मालूम है कि राजनेताओं ने आप को दुखी कर दिया है, देश में भ्रष्टाचार व खून खराबा फैला दिया है इस लिए आप उन्हें सबक़ सिखाना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि जनता अपना अधिकार मांगे लेकिन अब हमारे प्रान्तों में हालात बहुत खराब हो चुके हैं, हर मिनट किसी बेगुनाह का खून बहाया जाता है, घर और दुकानें जला दी जाती हैं और रास्ते बंद कर दिये जाते हैं इस लिए देश बचाने के लिए आप इस मामले में हस्तक्षेप करें।
इराक़ी क़बाइली सरदारों के बयान में कहा गया है कि हम इराक़ी कबाइली सपूतों के हथियार लड़ने और जीवन, बलिदान के लिए तैयार हैं। इसलिए हम आप के अपील करते हैं कि आप हस्तक्षेप करें और यह खून खराबा रोक दें अन्यथा गृहयुद्ध अगर शुरु हो गया तो उससे कोई भी नहीं बच पाएगा।